पेड़ का पर्यायवाची शब्द उदाहरण सहित

आज के इस लेख में हम पढ़ेंगे की पेड़ का पर्यायवाची शब्द क्या होगा और उन सभी शब्दों के उदाहरण भी देखेंगे ताकि आपको आसानी से यह विषय समझ में आ जाए।

पेड़ शब्द का पर्यायवाची जाने से पहले हम यह समझते हैं कि पर्यायवाची का अर्थ क्या होता है? पर्यायवाची शब्द को समानार्थी शब्द भी कहते हैं। समानार्थी अर्थात वह शब्द जो समान अर्थ देने वाला हो। इसका सबसे ज्यादा ज्ञान उन्हें लेना पड़ता है जो कवि है या फिर जो किताब लिखते हैं ताकि वह अपनी रचना में एक ही शब्द बार-बार इस्तेमाल ना करें।

पेड़ का पर्यायवाची शब्द

पेड़ :  वृक्ष ,  द्रुम , पादप, तरु ,  रुकक्ष

पेड़ शब्द के उदाहरण

१. हमें अपने जीवन काल में बहुत सारे पेड़ लगाने चाहिए।

२. पेड़ इस पृथ्वी के लिए एक बहुत जरूरी संपदा है।

वृक्ष शब्द के उदाहरण

वृक्ष बड़ा होता है एक छोटे से पौधे को आप वृक्ष नहीं कह सकते लेकिन आप उसे पेड़ कह सकते हैं। इसलिए पर्यायवाची शब्द की जरूरत होती है।

१. वृक्ष हमें प्रदूषण से बचाते हैं इसलिए अपने घरों के आसपास इन्हें सुरक्षित रखें।

२. वृक्ष हमें प्राण वायु ऑक्सीजन देते हैं जिसके कारण सभी जीव इस पृथ्वी पर रह पा रहे हैं।

तरु शब्द के उदाहरण

इस शब्द का प्रयोग ज्यादातर दोहे और कविता में किया जाता है ताकि उसकी सुंदरता और बढ़ सके।

१. “उसके आने से तरु पात पात हो जाती है”

यह वाक्य एक कविता में से लिया गया है जिसमें तरु का उपयोग हुआ है।

२. हम सब तरु की छाया में बैठे हैं।

पादप शब्द के उदाहरण

१. पादपों का प्रयोग करके बहुत सारी दवाइयां बनाई जाती है जिनसे घातक बीमारियों का इलाज होता है।

२. पादप के सभी अंगो का प्रयोग किसी न किसी रूप में किया जा सकता है।

इन सभी उदाहरणों को ध्यान से देखने पर आपको पता चलेगा कि सभी शब्दों का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से हुआ है और हर एक शब्द अलग तरह की छाप छोड़ता है।

व्याकरण के अन्य लेख भी पढ़ें

संज्ञा की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

निष्कर्ष

इस लेख में हमने जाना की  पेड़ का पर्यायवाची शब्द क्या होता है ( वृक्ष ,  द्रुम , पादप, तरु ,  रुकक्ष ) तथा हमने उसके जितने भी समानार्थी शब्द थे उनके उदाहरण भी पढ़े और हर एक शब्द का अलग-अलग रूप में इस्तेमाल जाना। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने साथियों के साथ जरूर शेयर करें तथा आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर हम तक पहुंचा सकते हैं।

Leave a Comment