आग का पर्यायवाची शब्द उदाहरण सहित

आज के इस लेख में हम पढ़ेंगे आग का पर्यायवाची शब्द क्या होता है तथा यह भी जानेंगे कि इसके सभी समानार्थी शब्दों का प्रयोग वाक्य में कैसे करें। हम सभी शब्दों के उदाहरण भी पढ़ेंगे जिससे हमें हर एक पर्यायवाची शब्द का मतलब और इस्तेमाल करने का तरीका भी समझ में आए।

लेख को आरंभ करने से पहले यह समझते हैं कि पर्यायवाची शब्द होता क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है? पर्यायवाची को समानार्थी शब्द भी कहते हैं जिसका मतलब होता है कि समान अर्थ वाले शब्द। इसकी जरूरत पड़ती है ताकि एक ही शब्द को बार-बार किसी भी लेख में प्रयोग ना किया जाए ताकि रस का हनन ना हो। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कवि और लेखक करते हैं जब कोई कविता या फिर कोई किताब लिखते हैं। आप अपनी कक्षा में कविता की किताब उठाइए उसमें आपको किसी भी कविता में इसका उपयोग दिख जाएगा।

कई बार सभी शब्दों के अर्थ इतने अलग होते हैं कि वह एक वाक्य में अलग-अलग अर्थ देते हो वहां पर भी इसकी बहुत आवश्यकता होती है। पर्यायवाची शब्द को आप खुद भी बना सकते हैं बल्कि कई बार कई खिलाड़ियों को अलग-अलग पर्यायवाची शब्दों से जोड़कर लोग प्रशंसा करने के लिए उनका नाम रख देते हैं।

आग का पर्यायवाची शब्द

आग : अग्नि, अनल, हुतासन, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि, ज्वाला इत्यादि।

अब हम आग शब्द के सभी पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग करके देखेंगे और यह सीखेंगे कि किस प्रकार यह वाक्य की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

चलिए एक एक करके सभी शब्दों का उचित प्रयोग देखते हैं।

आग शब्द का वाक्य में प्रयोग

१. जब आग तेज चल रही हो तो उससे दूर रहना चाहिए।

२. ठंडी में लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाते हैं।

अग्नि शब्द का वाक्य में प्रयोग

१. अग्नि के सात फेरे लेते ही विवाह संपन्न हो जाता है।

२. हिंदू धर्म में ऐसे बहुत सारे रीति रिवाज है जिनमें अग्नि का प्रयोग होता है।

धूमकेतु शब्द का वाक्य में प्रयोग

१. कई लोग आकाश में धूमकेतु का दिखना शुभ मानते हैं।

धूमकेतु अग्नि का ही एक रूप है क्योंकि जब कोई तारा टूटता है तो उसमें से कुछ भाग उड़ कर इधर-उधर जाता है जो अगर किसी वायुमंडल में प्रवेश करें तो वह अग्नि का रूप ले लेता है और बहुत तबाही बचाता है। इसलिए इस वाक्य में अब आग शब्द का सीधा इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि यह सुनने में अटपटा लगेगा कि किसी ने आकाश में आग देखी।

२. कई हजार साल पहले पृथ्वी पर धूमकेतु की वर्षा होती थी।

दहन शब्द का वाक्य में प्रयोग

१. हनुमान जी ने रावण का घमंड तोड़ने के लिए लंका दहन की थी।

इस वाक्य में इस शब्द का प्रयोग इसलिए किया गया है ताकि पढ़ने में अच्छा लगे अगर यहीं पर यह लिखा जाता कि हनुमान जी ने लंका में आग लगा दी तब भी वह सही होता परंतु एक भले व्यक्ति के मुंह से यह वाक्य ठीक नहीं प्रतीत होता। इसलिए समानार्थी शब्द का प्रयोग किया जाता है ताकि किसी भी घटना को बताया जा सके जब आप आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग ना कर रहे हो।

२. हमें अपने भीतर छुपी बुराई का दहन करना चाहिए।

ज्वलन शब्द का वाक्य में प्रयोग

१. ज्वलनशील पदार्थ मानव को नहीं खाना चाहिए।

२. केरोसिन एक ज्वलन शील पदार्थ है।

अनल शब्द का वाक्य में प्रयोग

१. दावानल में हर वर्ष कई व्यक्तियों की जान जाती है।

दावानल का अर्थ होता है जंगल में लगने वाली आग इसमें आप देख सकते हैं कि अनल शब्द का भी प्रयोग हो रहा है।

२. माना जाता है कि माता कुंती जो महाभारत में पांडवों की माता थी वह दावानल के कारण मृत्यु को प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें

पेड़ का पर्यायवाची शब्द

सूरज का पर्यायवाची शब्द

व्याकरण के अन्य लेख

सर्वनाम की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

संज्ञा की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

निष्कर्ष

आज हमने सीखा की आग शब्द के पर्यायवाची क्या क्या होते हैं इनके नाम है –

अग्नि, अनल, हुतासन, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि, ज्वाला इत्यादि।

हमने इनमें से बहुत सारी शब्दों के दो दो उदाहरण भी पढ़े

जिससे हमें यह समझ में आया कि किस प्रकार दोनों शब्द आपस में एक दूसरे से अलग है जबकि दोनों के अर्थ बिल्कुल एक जैसे हैं। समानार्थी शब्द की यही खूबी होती है कि वह एक जैसे अर्थ देने के बावजूद भी आपस में बहुत अलग होते हैं और इसलिए इन सब का कविता और लेख में बहुत प्रयोग किया जाता है।

यहां पर अन्य उदाहरण भी भविष्य में जरूर लिखे जाएंगे

आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा और आप इसे अपने सहपाठियों के साथ जरुर शेयर करेंगे तथा आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, पर्यायवाची से जुड़े कोई भी प्रश्न नीचे पूछ सकते हैं।

अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

2 thoughts on “आग का पर्यायवाची शब्द उदाहरण सहित”

  1. उदाहरण तो अच्छे लिखे हैं परंतु सभी शब्दों के नहीं, मुझे सभी शब्दों के उदाहरण चाहिए जो कहीं पर भी नहीं लिखा

    Reply
    • सभी शब्दों के उदाहरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे आप कुछ समय पश्चात आकर पढ़ें

      Reply

Leave a Comment