पानी का पर्यायवाची शब्द उदाहरण सहित

इस लेख में हम पढ़ेंगे पानी का पर्यायवाची शब्द क्या होता है तथा यह भी जानेंगे कि इसके सभी समानार्थी शब्दों का प्रयोग वाक्य में कैसे करें। हम सभी शब्दों के उदाहरण भी पढ़ेंगे जिससे हमें हर एक पर्यायवाची शब्द का मतलब और इस्तेमाल करने का तरीका भी समझ में आए।

सबसे पहले यह समझते हैं कि पर्यायवाची शब्द होता क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है? पर्यायवाची को समानार्थी शब्द भी कहते हैं जिसका मतलब होता है कि समान अर्थ वाले शब्द। इसकी जरूरत पड़ती है ताकि एक ही शब्द को बार-बार किसी भी लेख में प्रयोग ना किया जाए ताकि रस का हनन ना हो। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कवि और लेखक करते हैं जब कोई कविता या फिर कोई किताब लिखते हैं। आप अपनी कक्षा में कविता की किताब उठाइए उसमें आपको किसी भी कविता में इसका उपयोग दिख जाएगा।

कई बार ऐसा भी होता है की सभी शब्दों के अर्थ इतने अलग होते हैं कि वह एक वाक्य में अलग-अलग अर्थ देते हो । पर्यायवाची शब्द को आप खुद भी बना सकते हैं बल्कि कई बार कई खिलाड़ियों को अलग-अलग पर्यायवाची शब्दों से जोड़कर लोग प्रशंसा करने के लिए उनका नाम रख देते हैं।

 

पानी का पर्यायवाची शब्द

पानी: जल , नीर , वारि , सलिल , सारंग, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग।

अब हम सभी शब्दों के उदाहरण पढ़ेंगे जिससे आपको इन सभी शब्दों का मतलब तथा इस्तेमाल करने का तरीका आसानी से समझ में आ जाएगा और आपको यह भी पता रहेगा कि कौन से शब्द का इस्तेमाल कहां करना चाहिए।

पानी शब्द का उदाहरण

१. जीवित रहने के लिए पानी पीना बहुत आवश्यक है।

२. पानी अगर सही मात्रा में पीया जाए तो वह दवाई की तरह काम करता है।

३. मनुष्य को स्वच्छ पानी पीना चाहिए।

४. हमें पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए।

जल शब्द का उदाहरण

१. जल ही जीवन है।

२. जल के बगैर मनुष्य ज्यादा दिन जीवित नहीं रह सकता।

३. हर मनुष्य का यह कर्तव्य बनता है कि वह जल संरक्षण करें।

४. हिन्दू धर्म में गंगा जल का बहुत महत्व है।

 

नीर शब्द का उदाहरण

 १. वहां आपको शीतल नीर की व्यवस्था मिल जाएगी।

२. नदियों का नीर स्वच्छ होता है एवं उसे पीया जा सकता है।

 

पय शब्द का उदाहरण

१. मंदिरों के बाहर शीतल पय की व्यवस्था होती है ताकि लोग अपनी प्यास बुझा सके।

२. गर्म मौसम में हमें शीतल पय राहत पहुंचाता है।

 

यह भी पढ़ें

पेड़ का पर्यायवाची शब्द

सूरज का पर्यायवाची शब्द

आग का पर्यायवाची शब्द

 

निष्कर्ष

लेख अंत करने से पूर्व हम दोबारा समझ लेते हैं कि हमने आज क्या सीखा, पानी का पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थी शब्द होता है जल , नीर , वारि , सलिल , सारंग, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग। हमने इन सभी शब्दों के उदाहरण भी पड़े जिससे हमें यह समझ में आया कि इनका प्रयोग किस प्रकार किया जाता है और इनका अर्थ किस प्रकार से किसी वाक्य में उबर के आता है।

परंतु यहां पर बहुत सारे शब्द ऐसे हैं जिनके उदाहरण आपको नहीं मिले होंगे, इन सभी के उदाहरण जल्द ही यहां पर प्रस्तुत किए जाएंगे आप हमारे इस वेबसाइट पर निरंतर आते रहे अगर आपको अन्य शब्दों के उदाहरण पढ़ने हेतु। आप नीचे कमेंट बॉक्स में उनके उदाहरण लिख सकते हैं जिससे अन्य विद्यार्थियों की मदद हो सके, आप इस लेख को अपने अन्य सहपाठियों के साथ बांट सकते हैं और आप हम तक अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर पहुंचा सकते हैं।

Leave a Comment