उन्नति का विलोम शब्द ( अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग के साथ )

उन्नति का विलोम शब्द होता है = अवनति

विलोम शब्द जानने के बाद आपको यह भी जरूर समझना चाहिए कि इन दोनों शब्द का अर्थ क्या होता है और इसका वाक्य में किस प्रकार से प्रयोग किया जाता है। हमने इस लेख में आपके लिए इन दोनों शब्दों के बहुत सारे उदाहरण वाक्य में प्रयोग करके लिखे हैं जिससे आपको इन्हें समझने में आसानी होगी तथा परीक्षा में आप बिना किसी संकोच के इन पर आधारित प्रश्नों के जवाब दे सकते हैं।

उन्नति का अर्थ होता है = तरक्की करना

अवनति का अर्थ होता है = बर्बाद होना

जब भी हम कहते हैं कि कोई उन्नति कर रहा है इसका मतलब है कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ रहा है, तरक्की कर रहा है, सफलता हासिल कर रहा है, तथा जितने भी आपको इसके पर्यायवाची समझ में आते हैं वह सब उस व्यक्ति के तत्कालीन वर्तमान को दिखाता है।

वैसे ही

अगर हम किसी व्यक्ति के बारे में कहते हैं कि वह अवनति कर रहा है इसका मतलब कि उसके साथ सब कुछ गलत हो रहा है, वह व्यक्ति बर्बाद हो रहा है, जीवन में उसे असफलता मिलती जा रही है, एवं इसी प्रकार के पर्यायवाची आप उस व्यक्ति के बारे में सोच सकते हैं जो उसके वर्तमान स्थिति को दिखाता है।

उन्नति का विलोम शब्द एवं वाक्य प्रयोग

उन्नति का विलोम शब्द हमने पढ़ा की अवनति होता है। अब हम उन्नति शब्द को वाक्य में प्रयोग करके देखेंगे।

१. राहुल को देखो वह कैसे अपनी जिंदगी में उन्नति कर रहा है और एक यहां तुम हो जो खाली बैठे रहते हो।

२. जब व्यक्ति अपने जीवन को तथा दिनचर्या को सुधारना है तो वह जीवन में अपने आप ही तरक्की करने लगता है।

३. तुम चिंता मत करो वह जीवन में खूब तरक्की करेगा।

४. एक मां हमेशा अपने बच्चे की उन्नति की कामना करते हैं।

५. अगर वह उन्नति कर रहा है तो इसका मतलब उसने संघर्ष भी बहुत किया है।

६. देश की उन्नति की कामना करने से कुछ नहीं होगा, आपको और हम लोगों को मिलकर अपने जीवन में सफलता प्राप्त करनी होगी और इस देश को आर्थिक रूप से मजबूत करना होगा एवं हमारे देश में व्याप्त बुराइयों से लड़ना होगा तब जाकर यह देश उन्नति कर सकता है।

७. मेरी कामना है कि तुम जीवन में खूब उन्नति करो।

अवनति शब्द का वाक्य में प्रयोग

१. अगर तुम अपनी दिनचर्या नहीं सुधरोगे तो अपने जीवन में अवनति पाओगे।

२. जो व्यक्ति अपने मां बाप का निरादर करता है वह अवनति का भागी होता है।

३. अगर जीवन में अवनति से बचना है तो अच्छे कर्म करो।

४. किसी की अवनति की कामना नहीं करनी चाहिए क्योंकि कर्म का फल सबको मिलता है।

५. जब भी कोई व्यक्ति जीवन में बुरे कर्म करना शुरू कर देता है और वह इसके बारे में सोचता भी नहीं तो वह व्यक्ति तो जीवन में अवनति प्राप्त करता ही है अपितु साथ साथ वह पूरे समाज को अवनति की ओर ले जाता है।

यह भी पढ़ें

सुंदर का विलोम शब्द

व्याकरण से संबंधित लेख

सर्वनाम की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

संज्ञा की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण

समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण सहित पूरी जानकारी

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द ( विशाल संग्रह )

निष्कर्ष

आशा हैआपको दोनों शब्दों में भेद करना आ गया होगा और उन्नति और अवनति दोनों शब्दों का अर्थ तथा वाक्य में प्रयोग करना भी आ गया होगा। हमने हर संभव प्रयास किया है कि आपको इन दोनों शब्दों का एक अच्छा ज्ञान मिले और आप अपने परीक्षा में इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त करें। अगर आपको किसी अन्य शब्द का विलोम शब्द समझना है या फिर उन शब्दों का अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग के साथ एक लेख चाहिए तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में उन शब्दों को लिख सकते हैं, हम प्रयास करेंगे उन सभी शब्दों के लिए एक अलग से लेख लिखा जाए जिसमें सभी प्रकार के आवश्यक बातें मौजूद हो।

Leave a Comment