सुंदर का विलोम शब्द क्या होता है

आज के लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि सुंदर शब्द का विलोम क्या होता है और उसके बहुत सारे उदाहरण भी देखेंगे।

सबसे पहले समझते हैं कि विलोम का अर्थ क्या होता है।

विलोम का अर्थ होता है विपरीत, जब भी आपको परीक्षा में यह पूछा जाए कि इस शब्द का विलोम शब्द बताइए तो आपको बस उसके विपरीत शब्द के बारे में सोचना है। जैसे कि अगर आप से पूछा जाता है कि अच्छा का विलोम शब्द बताइए तो आपको पता है कि अच्छा का विपरीत बुरा है और इसलिए अच्छा का विलोम शब्द बुरा होगा।

उसी प्रकार

सुंदर का विलोम शब्द

सुंदर का विलोम शब्द होता है – कुरूप, असुंदर, भद्दा

सबसे पहले हम सुंदर शब्द को वाक्य में प्रयोग करके देखेंगे और फिर उसके सभी विलोम शब्द को भी वाक्य में प्रयोग करेंगे

सुन्दर शब्द के उदाहरण 

१. वह कन्या बहुत सुंदर है

२. घर के बाहर जाकर देखो सुंदर मौसम हो रहा है

कुरूप के उदाहरण

१. एक व्यक्ति कुरूप है इसका अर्थ यह नहीं कि वह बुद्धि से भी कमजोर है।

२. वह लड़की पहले सुंदर थी परंतु अब वह कुरूप हो गई है।

( इस उदाहरण में आप देख सकते हैं कि दोनों ही शब्दों का इस्तेमाल हुआ है और अक्सर यह देखा जाता है कि जब परंतु शब्द आता है तब उसके आगे विलोम शब्द भी आता है )

असुंदर के उदाहरण

१. असुंदर होना बुरा नहीं है परंतु कमजोर होना है।

२. चाणक्य असुंदर थे परंतु उनके जैसा विद्वान आज तक पैदा नहीं हुआ।

सुंदर का विलोम शब्द संस्कृत में

सुन्दर शब्द का संस्कृत होता है सुन्दरः  

सुन्दरः = कुरूपः

निष्कर्ष

इस प्रकार हमने देखा कि सुंदर का विलोम शब्द कुरूप तथा असुंदर होता है

उसके बाद हमने सभी शब्दों के उदाहरण पढ़े जिससे हमें यह समझ में आया कि सभी शब्द के अपने अर्थ है और उनसे कई सारी बातें बनाए जा सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको यह लेख बहुत पसंद आया होगा,

आपसे हम यह भी कहना चाहते हैं की अगर आपको किसी प्रकार की कोई बात हम तो पहुंचनी है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं और साथ ही साथ अपने सवाल भी पूछ सकते हैं।

मिलते हैं आपसे अगले लेख में

Leave a Comment