निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा, पहचान और उदाहरण

आज के लेख में हम पढ़ेंगे निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा पहचान और उदाहरण सहित और यह भी जानेंगे कि यहां अन्य सर्वनाम से कैसे भिन्न है।

इस लेख को शुरू करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि सर्वनाम क्या होता है और उसके कितने भेद होते हैं. इसका जवाब है की सर्वनाम वह शब्द होते हैं जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होते हैं तथा संज्ञा शब्दों की पुनरुक्ति को रोकते हैं।

सर्वनाम के छः भेद होते हैं दिन के नाम है पुरुषवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक, संबंध वाचक, प्रश्नवाचक एवं निजवाचक सर्वनाम।

आज हम इन्हीं में से एक निश्चयवाचक सर्वनाम का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त करेंगे।

निश्चयवाचक सर्वनाम

परिभाषा:- जो सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु आदि की और निश्चय पूर्वक संकेत करते हैं उन्हें हम निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे कि यह, वह, वे इत्यादि शब्द।

१. वह व्यक्ति पश्चिम दिशा की ओर जा रहा है।

इस उदाहरण में हम साफ-साफ देख सकते हैं कि वह शब्द का इस्तेमाल करके इस वाक्य में बोलने वाला व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की ओर निश्चय पूर्वक इशारा कर रहा है तथा उसके बारे में बता रहा है इसलिए यहां पर निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है।

२. वे लोग गाना गा रहे हैं।

३. यह व्यक्ति बहुत मजबूत है।

४. वह किसी की नहीं सुनता।

5. वे लोग खेल रहे हैं।

6. यह एक उत्तम विद्यार्थी है।

इन सभी उदाहरणों में एक बात साफ है कि बोलने वाला व्यक्ति किसी ना किसी की ओर इशारा करके उसके बारे में बता रहा है। जिसके कारण हम यह समझ सकते हैं कि यहां पर निश्चयवाचक का प्रयोग हुआ है क्योंकि जो इशारा है वह बिल्कुल निश्चित है।

इसकी पहचान

अगर आपको भी आपकी परीक्षा में इस प्रकार के वाक्य दिखे तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि वहां पर किस सर्वनाम का प्रयोग हुआ है।

यह भी पढ़ें

सर्वनाम के अन्य प्रकार की जानकारी

पुरुषवाचक सर्वनाम

व्याकरण

संज्ञा की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने सीखा की निश्चय वाचक सर्वनाम क्या होता है, उसकी परिभाषा, उसके उदाहरण, तथा उसकी पहचान कैसे की जा सकती है एवं परीक्षा में सवाल कैसे हल किए जा सकते हैं।

आशा है आपको इस लेख के माध्यम से बहुत सारी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

अगर ऐसा है तो आप अपने मित्रों के साथ हमारी वेबसाइट जरूर शेयर करें तथा अपनी कक्षा में अन्य विद्यार्थियों को भी इस विषय के बारे में समझाएं।  अगर आपको निश्चयवाचक सर्वनाम विषय से जुड़ी सभी बातें समझ में आ गई है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिख सकते हैं और अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया हो तो वह भी आप पूछ सकते हैं।

1 thought on “निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा, पहचान और उदाहरण”

  1. हम हिंदी कक्षा में हिंदी पढ़ रहे हैं यहां सर्वनाम का कौन सा भेद है?

    Reply

Leave a Comment