संयुक्त वाक्य के उदाहरण एवं वाक्य प्रयोग

इस लेख में हम संयुक्त वाक्य के उदाहरण पढ़ेंगे। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

परिभाषा:- जब दो अथवा दो से अधिक साधारण वाक्य समानाधिकरण समुच्चयबोधक शब्दों जैसे कि ( और, किंतु, या, इसलिए, आदि ) से जुड़े होते हैं तब वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं।

संयुक्त वाक्य के चार भेद होते हैं

१. संयोजक

२. विभाजक

३. विकल्प सूचक

४. परिमाण बोधक

संयुक्त वाक्य के उदाहरण

१. उसने दिन-रात कड़ी मेहनत की थी इसलिए वह इस परीक्षा में प्रथम आया है।

इस उदाहरण को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यहां पर दो स्वतंत्र उपवाक्य है जिन्हें इसलिए शब्द द्वारा जोड़ा गया है। इसमें पहला उपवाक्य है उसने दिन रात कड़ी मेहनत की और दूसरा उपवाक्य है वह इस परीक्षा में प्रथम आया। क्योंकि दो उपवाक्य को जोड़ा गया है और दोनों उपवाक्य स्वतंत्र हैं इसलिए यह संयुक्त वाक्य कहलाएगा।

२. मैंने खाना खाया और सो गया।

यहां पर भी दो उपवाक्य निकल कर आते हैं जिसमें पहला है मैंने खाना खाया और दूसरा है मैं सो गया। पहले उदाहरण से भिन्न यहां पर और शब्द का प्रयोग करके दोनों स्वतंत्र उपवाक्य को जोड़ा गया है।

३. मैंने गांव पहुंचकर देखा कि सब होली का त्योहार मना रहे थे।

४. मोहन महान व्यक्ति बनना चाहता है किंतु वह मेहनत नहीं करना चाहता।

५. वह केवल अच्छा धावक ही नहीं अपितु एक अच्छा संगीतकार भी है।

६. अपना काम भी करो तथा दूसरों की सहायता भी करो।

 

“और” शब्द से बने संयुक्त वाक्य के उदाहरण

१. मैंने समझाया और वह मान गया।

इस वाक्य में दो उपवाक्य शामिल है जिनमें पहला है मैंने समझाया तथा दूसरा उपवाक्य है वह मान गया। दोनों को और शब्द से जोड़ा गया है इसलिए यह एक संयुक्त वाक्य है। इसी शब्द से बने अन्य उदाहरण नीचे पढ़ें।

२. मैंने उसे पुस्तक दी और वह चला गया।

३. वह पढ़ाई भी करता है और पैसा कमाने के लिए काम भी करता है।

४. मैंने गीता पढ़ी और मेरा व्यवहार बदलने लगा।

५. कंडक्टर ने सीटी बजाई और बस काशी के लिए रवाना हो गई।

 

“इसलिए”शब्द के अन्य उदाहरण

१. उसकी तबीयत खराब है इसलिए मैं उसका ध्यान रखूंगा।

इस उदाहरण में गाढ़े काले अक्षर में जो शब्द लिखा है वह दो स्वतंत्र उपवाक्य को जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसलिए शब्द का प्रयोग करके यहां पर तो स्वतंत्र उपवाक्य जिनमें पहला है उसकी तबीयत खराब है तथा दूसरा उपवाक्य है मैं उसका ध्यान रखूंगा को आपस में जोड़ा गया है जिसके कारण यह संयुक्त वाक्य है। इसी शब्द से बने अन्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

२. उसने दिन-रात कड़ी मेहनत की थी इसलिए वह आज बहुत पैसे कमाता है।

३. मुझे खाना बनाना आता है इसलिए मुझे अकेले रहने में कोई दिक्कत नहीं होती।

४. वह हर वक्त लड़ता रहता है इसलिए मुसीबत उसके सिर पर मंडराती रहती है।

५. मुझे भीड़ में चलना पसंद नहीं इसलिए मैं अकेले चलता हूं।

६. वह अच्छा व्यक्ति है इसलिए दान पुण्य करता रहता है।

७. चंद्रगुप्त एक महान योद्धा थे इसलिए वह अपने शत्रु पर आसानी से विजय प्राप्त कर पाते थे।

८. गर्मी का मौसम आ गया है इसलिए आज का तापमान कल के मुकाबले ज्यादा है।

९. मैंने उसे बहुत समझाया इसलिए वह अच्छे काम करता है।

 

किन्तु शब्द से बने संयुक्त वाक्य के उदाहरण

१. वह खूब पैसे कमाना चाहता है किंतु पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता।

इस वाक्य में किंतु शब्द का प्रयोग करके दो स्वतंत्र उपवाक्य को जोड़ा गया है इसलिए यह एक संयुक्त वाक्य है। दो स्वतंत्र उपवाक्य में से पहला है वह खुद पैसे कमाना चाहता है और दूसरा उपवाक्य है उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता। इसी शब्द का इस्तेमाल करके अन्य उदाहरण बनाए गए हैं जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं।

२. मोहन ने अनेकों पुस्तकें पढ़ी किंतु उसको अपने सवाल का जवाब नहीं मिला।

३. उसने इस वर्ष खूब मेहनत की किंतु वह इस परीक्षा में असफल हो गया।

४. मुझे विद्यालय के लिए सुबह सुबह निकलना था किंतु बारिश होने के कारण मैं घर पर ही रहा।

५. मुझे गाना गाने का कोई शौक नहीं किंतु मुझे हर गाने के बोल याद रहते हैं।

६. उसे मैंने बहुत समझाया किंतु उसके कान पर जूं नहीं रेंगती।

७. वह पैसे से लाचार है किंतु वह व्यवहार का धनी है।

इन लेखों को भी पढ़ें 

सर्वनाम की संपूर्ण जानकारी

संज्ञा की परिभाषा, भेद, और उदाहरण सहित पूरी जानकारी

क्रिया की संपूर्ण जानकारी

समास की पूरी जानकारी

निष्कर्ष

सरल भाषा में अर्थ समझे तो किन्ही भी दो स्वतंत्र उपवाक्य को जोड़ने पर एक संयुक्त वाक्य का निर्माण होता है। ऐसे बहुत सारे शब्द है जो संयुक्त वाक्य मैं प्रयोग होते हैं जैसे ( और, किंतु, या, इसलिए, अपितु ) आदि। इसकी पहचान बहुत सरल होती है, जब कोई भी बात के दो उपवाक्य में टूट सकता हूं तो वहां पर संयुक्त वाक्य होता है।  आज हमने बहुत सारे संयुक्त वाक्य के उदाहरण पढ़े जिससे हमें यह समझ में आया कि शब्दों के इस्तेमाल से संयुक्त वाक्य का निर्माण किस प्रकार से किया जा सकता है। एवं हमने एक एक शब्द के कई सारे उदाहरण पढ़े।

अगर संयुक्त वाक्य पर लिखा गया है यह लेख आपको पसंद आया हो तो अपने साथियों के साथ शेयर जरूर करें और आपको इस लेख में क्या पसंद आया और क्या नहीं यह हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताइए। आप अपने सवाल तथा अपने सुझाव भी हम तक पहुंचा सकते हैं नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर या फिर आप हमें मेल भी कर सकते हैं।

Leave a Comment