अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ एवं उदाहरण

इस लेख में हम सीखेंगे अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है और इसका प्रयोग वाक्य में कैसे किया जा सकता है।

इसके बहुत सारे अर्थ हो सकते हैं एवं प्रयोग भी बहुत तरीके से किए जा सकते हैं परंतु इस लेख में आपको वह जानकारी मिलेगी जो जरूरी है और इसका इस्तेमाल आप अपनी परीक्षा में कर सकते हैं।

मुहावरा क्या होता है?

मुहावरा वह विषय है जो जनमानस की चिरसंचित अनुभूतियां है तथा इनके प्रयोग से भाषा की सजीवता में वृद्धि होती है। सरल शब्दों में कहा जाए तो मुहावरा और कुछ नहीं बल्कि भाषा की एक प्रमुख इकाई है अथवा यह भी कह सकते हैं कि यह भाषा का प्राण है।

मुहावरे का प्रयोग क्यों किया जाता है?

मुहावरे का प्रयोग इसलिए किया जाता है ताकि किसी भी वाक्य में चार चांद लगाया जा सके, मुहावरे का जन्म तब होता है जब कोई भी वाक्यांश जो अपने साधारण अर्थ को छोड़ दें और किसी विशेष अर्थ को व्यक्त करें। इसे एक तरीके से कह सकते हैं कि घुमा फिरा के बोलने वाले शब्द।

चलिए अब इसका अर्थ पढ़ते हैं

अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ

अंगूठा दिखाना – साफ़-साफ़ मना कर देना

ध्यान दीजिए :- अंगूठा दिखाने का अर्थ निम्नलिखित भी हो सकता है

  • धोखा देना
  • अपने वादे से मुकर जाना
  • इनकार करना
  • अपना कहा पूरा ना करना
  • साफ मुकर जाना

ऊपर दिए गए सभी अर्थ संभव है परंतु सभी में एक बात सामान्य है कि सामने वाला व्यक्ति जो अंगूठा दिखा रहा है जिसके लिए हम यह मुहावरा प्रयोग करते हैं वह वास्तव में जब साफ साफ मना कर देता है तब इस प्रकार की स्थिति बनती है। इसलिए वैसे तो आप किसी भी अर्थ का प्रयोग कर सकते हैं आम बोलचाल की भाषा में परंतु साफ साफ मना कर देना ही सही अर्थ है।

चलिए अब उदाहरण पढ़ते हैं

अंगूठा दिखाना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग एवं उदाहरण

१. उसने कहा था कि वह मेरी परीक्षा में मदद करेगा परंतु उसने परीक्षा वाले दिन मुझे अंगूठा दिखा दिया

ध्यान दीजिए

पहले उदाहरण को ध्यान से देखिए।

इस उदाहरण में लिखा है कि कोई व्यक्ति है जिसने मदद करने का वादा किया था परंतु उसने अंत समय में अंगूठा दिखा दिया, यह मुहावरे के हिसाब से कहा गया है, अगर यहां पर हम आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल करें तो यह वाक्य इस प्रकार से कहा जाएगा कि, उसने कहा था कि वह मेरी परीक्षा में मदद करेगा परंतु उसने परीक्षा वाले दिन मुझे साफ साफ मना कर दिया, या यह भी कह सकते हैं कि उसने परीक्षा वाले दिन मुझे धोखा दे दिया

२. रोशनी को सरिता ने पुस्तक देने का वादा किया था परंतु उसने अंत समय में अंगूठा दिखा दिया

३. मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं जो वादा करके अंगूठा दिखा दे।

४. जब उसे काम निकलवाना होता है तो वह बड़ी-बड़ी बातें करता है परंतु जब निभाने की बात आती है तो वह अंगूठा दिखा देता है।

५. राहुल ने शिवम को पैसे देने का वादा किया था परंतु पैसे देने के बजाय अंगूठा दिखा दिया।

६. वह व्यक्ति ठीक नहीं है, जरूरत पड़ने पर वह तुम्हें अंगूठा दिखा देगा।

७. मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं जो जरूरत पड़ने पर अंगूठा दिखा दे।

अब आपको अंतर समझ में आ गया होगा।

आशा है अब आप भी इस मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कर पाएंगे।

अन्य मुहावरों के अर्थ वाले लेख भी पढ़ें

दिल टूट जाना मुहावरे का अर्थ

दांतो तले उंगली दबाना मुहावरे का अर्थ एवं उदाहरण

चैन की नींद सोना मुहावरे का अर्थ एवं वाक्य

कमर कसना मुहावरे का अर्थ

पसीना बहाना मुहावरे का अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग

निष्कर्ष

आशा है आपको अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ एवं उदाहरण का ज्ञान हो गया होगा और आपको यह भी पता चल गया होगा कि इसका वाक्य में प्रयोग कैसे किया जाता है और इसका अर्थ किस प्रकार से प्रदर्शित होता है। अंगूठा दिखाने का अर्थ होता है साफ साफ मना कर देना। इसका प्रयोग इसलिए किया जाता है ताकि अगर कोई धोखा दे या फिर अपनी बात पूरी ना करें तो सीधा सीधा ना कहकर यह मुहावरा कह दिया जाता है ताकि सामने वाले व्यक्ति को समझ में आ जाए।

इसी प्रकार से हमने अन्य मुहावरे पर भी इसी प्रकार का लेख लिखा है जिसे आप मुहावरे की कैटेगरी में जाकर हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं, अगर आपको यह लेख ज्ञानवर्धक लगा हो तो अपने सहपाठियों के साथ जरूर शेयर करें तथा उन्हें भी ज्ञानी बनाएं।

अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Leave a Comment