दांतो तले उंगली दबाना मुहावरे का अर्थ एवं उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
इस लेख को आरंभ करने से पूर्व यह समझते हैं कि मुहावरे का अर्थ क्या होता है?
मुहावरा एक प्रकार का वाक्यांश है जो सामान्य अर्थ का बोध नहीं कराता बल्कि विशिष्ट तथा अनोखे अर्थ देता है। इनका प्रयोग आप स्वतंत्र रूप से नहीं कर सकते बल्कि आपको इनका प्रयोग वाक्य के साथ ही करना पड़ेगा तभी यह उचित अर्थ देते हैं।
मुहावरे का प्रयोग क्यों किया जाता है?
मुहावरों के प्रयोग से भाषा में सरलता आती है तथा चमत्कारी प्रवाह उत्पन्न होता है। कुल मिलाकर यह किसी भी वाक्य को सुनने में मजेदार बनाता है तथा सांस्कृतिक विस्तार को बढ़ावा देता है।
मुहावरा कैसे बनता है?
यह कम से कम दो शब्दों से बनता है जिसमें शब्द विशेषण, संज्ञा अथवा क्रिया होते हैं।
दांतो तले उंगली दबाना मुहावरे का अर्थ
दांतो तले उंगली दबाना – दंग रह जाना
एक ही मुहावरे के बहुत सारे अर्थ हो सकते हैं किंतु हम उन्हीं का प्रयोग करते हैं जो सबसे ज्यादा प्रायोगिक अर्थ के नजदीक हो। जैसे कि दांतो तले उंगली दबाना मुहावरे का बहुत सारा अर्थ हो सकता है जिनके उदाहरण निम्नलिखित हैं।
१. चकित रह जाना
२. आश्चर्य से भर जाना
३. आश्चर्यचकित हो जाना
४. दंग रह जाना
इन सभी अर्थों को ध्यान से देखिए तो आपको समझ में आएगा की दंग रह जाना शब्द समूह सबसे आसान तथा सरल तरीके से दांतो तले उंगली दबाना मुहावरे का अर्थ बताता है इसलिए हम इस शब्द समूह का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि आप अन्य अर्थ का ही प्रयोग कर सकते हैं उसमें कोई परेशानी नहीं परंतु आप अपनी परीक्षा में वही लिखिए जो आपको आपकी किताब में बताया गया हो या आपके अध्यापक द्वारा सुझाया गया हो।
आइए अब हम प्रयोग करना सीखते हैं।
दांतो तले उंगली दबाना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग
इस मुहावरे का कई तरीके से वाक्य में प्रयोग किया जा सकता है जिसका उदाहरण हम अभी निम्नलिखित वाक्यों में देखेंगे।
१. ताजमहल को देखकर सभी विदेशी दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।
इस उदाहरण को ध्यान से देखिए
इस वाक्य को इस तरीके से भी लिखा जा सकता था कि – ताजमहल को देखकर सभी विदेशी दंग रह गए या फिर दंग रह जाते हैं। अगर ऐसा होता तब भी कोई दिक्कत नहीं थी वाक्य का अर्थ पहले की तरह ही होता परंतु इसमें वह विशिष्टता नहीं जो मुहावरे के प्रयोग पर आई थी। यहां पर एक और बात भी है कि विदेशी लोग सचमुच अपने दांत के बीच में उंगली को नहीं लाते यह सिर्फ कहने के लिए है कि उन्होंने दांतो तले उंगली दबा ली।
मुहावरे के शब्द समूह का शाब्दिक अर्थ वाक्य के अनुसार बिल्कुल भिन्न होता है।
अन्य उदाहरण
२. चंद्रगुप्त मौर्य की वीरता ऐसे थी कि उनको रण में युद्ध करता देख सभी दांतो तले उंगली दबा लेते थे।
३. महाभारत में अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने ऐसा युद्ध किया की प्रतिद्वंदी भी दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए और इस महान योद्धा की वीरता के सामने नतमस्तक हो गए।
४. महाराणा प्रताप के शारीरिक बल को देख कर आज भी लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।
५. जब भी कोई व्यक्ति किसी इंसानी सीमा को तोड़कर आगे बढ़ता है तथा इतिहास रचता है तो पूरी दुनिया के लिए यह दांतो तले उंगली दबाने वाला पल होता है।
६. ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को देखकर सभी दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।
यह भी पढ़ें
सर्वनाम की परिभाषा, भेद, और उदाहरण
संज्ञा की परिभाषा, भेद, और उदाहरण
क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
निष्कर्ष
अगर आप छोटी कक्षा में है तो आपके लिए मुहावरा तथा लोकोक्ति जैसा विषय समझना थोड़ा मुश्किल होगा। क्योंकि यह सवाल हमेशा मन में रहता है कि जब हम आसान भाषा में किसी चीज को लिख सकते हैं तो फिर इनका प्रयोग क्यों किया जाता है। इसी सवाल का जवाब हमने इस लेख के आरंभ में देने का प्रयास किया है तथा यह समझाया है कि मुहावरे का प्रयोग क्यों किया जाता है और इसका अर्थ क्या होता है।
अगर कोई त्रुटि हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स द्वारा बता सकते हैं।
आज हमने दांतो तले उंगली दबाना मुहावरे का अर्थ समझा था यह भी देखा कि उसको वाक्य में प्रयोग कैसे कर सकते हैं और किस प्रकार से वह अपने शाब्दिक अर्थ से भिन्न अर्थ देता है। अगर आप यहां पर अन्य उदाहरण जोड़ना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बता सकते हैं और साथ ही इस लेख को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह आलेख आपको कैसा लगा नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए तथा आप हमें यह भी सुझाव दे सकते हैं कि हम अगला लेख किस विषय पर लेकर आए।
लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।